निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन वजीरपुर
22 Mar 2026
वजीरपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, चश्मों का वितरण
वजीरपुर क्षेत्र में दिनांक 22 मार्च 2026 को सोसायटी ऑफ हेल्थ एंड एनवायरमेंट रिसोर्सेज (SHER) के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में लगभग 180 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निगम पार्षद श्रीमती चित्रा विद्यार्थी जी एवं अध्यक्ष श्री एम.पी. सिंह जी उपस्थित रहे।
शिविर में बीपी, शुगर, आंख, नाक, कान एवं गले की जांच के साथ-साथ सामान्य स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।
विशेष रूप से जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में डॉक्टरों एवं सहयोगियों को शाल देकर सम्मानित किया गया। संस्था के पदाधिकारी राजू देवा, अक्षत जैन, देवेंद्र दीवान, राजेश श्रीवास्तव, अंशिका, नीलम, मनीष आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।