Get Support
Donate

सोसायटी ऑफ़ हेल्थ एंड एनवायरनमेंट रिसोर्सेज (SHER)

समाज · शिक्षा · स्वास्थ्य · पर्यावरण

Logo Menu

Gallery

विकास जी के द्वारा अंशिका का स्वागत एवं सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किया गया

मनीष तिवारी जी का स्वागत श्री सुभाष गुप्ता जी एवं पुष्कर भारती जी द्वारा किया गया साथ ही संस्था का सम्मान प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया

आई क्लीनिक के डॉक्टर मौर्य जी का स्वागत श्रीमान सुभाष गुप्ता जी एवं पुष्कर भारती जी द्वारा किया गया और सम्मान प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया

हरि दर्शन जी का स्वागत सुभाष गुप्ता जी के द्वारा किया गया और उन्हें सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किया गया

संस्था द्वारा फॉर्टिस हॉस्पिटल के विवेक जी का स्वागत एवं सम्मान प्रमाण पत्र श्री विजय जायसवाल जी एवं सुभाष गुप्ता जी द्वारा प्रदान किया गया

फॉर्टिस हॉस्पिटल की दीप्ति जी को स्वागत एवं सम्मान पत्र श्री सुभाष गुप्ता जी एवं पुष्कर भारती जी द्वारा प्रदान किया गया

फॉर्टिस हॉस्पिटल से डॉक्टर डोली जी का स्वागत संस्था के जनरल सेक्रेटरी एवं अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव जी द्वारा स्वागत किया गया एवं उनका सम्मान प्रमाण पत्र दिया गया

संस्था के द्वारा फॉर्टिस हॉस्पिटल के सभी सहयोगी एवं डॉक्टर का स्वागत किया गया

और संस्था के द्वारा फॉर्टिस हॉस्पिटल के साथ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया बहुत लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और इस शिविर के द्वारा स्वास्थ्य जांचों का लाभ उठाया

श्रीमान निशुल्क नेत्र जांच के साथ-साथ चश्मे भी निशुल्क प्रदान किए गए

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना एवं उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा निम्नलिखित सेवाएँ प्रदान की गईं:
निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच (ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन आदि)
महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की विशेष जांच
नेत्र परीक्षण
स्वास्थ्य परामर्श

छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा एक हमारे असली सोल्जरो के नाम एक प्रस्तुति की गई

क्षेत्रीय निगम पार्षद रेनू अग्रवाल जी और संस्था के सभी कार्यकारिणीयों द्वारा महिला सशक्तिकरण और गृह उद्योग के प्रशिक्षण पर भी कार्य किया जाए इस पर भी चर्चा हुई

बच्चों में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बहुत पर चढ़कर भाग लिया और काफी उत्साह भी दिखाया

इस अद्भुत कार्यक्रम में क्षेत्र के चुने हुए प्रतिनिधि विधायक जी के द्वारा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए पी सिंह जी को सम्मानित किया गया

शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही, लोगों को नियमित स्वास्थ्य जाँच, स्वच्छता और संतुलित जीवनशैली के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस आयोजन में SHER Society के कई पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान एवं सहयोग प्राप्त हुआ, जिनके मार्गदर्शन और सक्रिय सहभागिता से शिविर का संचालन सुचारु रूप से संपन्न हुआ।

Society of Health and Environment Resources (SHER) का मानना है कि एक सशक्त समाज की नींव संवेदनशीलता से रखी जाती है। जब हम बच्चों की सेहत, उनके आत्मविश्वास और उनके भविष्य के प्रति जिम्मेदार बनते हैं, तभी एक बेहतर और मानवीय समाज का निर्माण संभव होता है।
SHER द्वारा किए गए प्रत्येक प्रयास—चाहे वह बच्चों को प्रोत्साहन देना हो, उनकी मेहनत को सम्मान देना हो या उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना—समाज में सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। यही छोटे-छोटे कदम मिलकर एक ऐसे समाज की रचना करते हैं, जो न सिर्फ मजबूत हो बल्कि संवेदनशील भी हो।

Society of Health and Environment Resources (SHER) बच्चों को मौका देता है—ताकि वे अपना आसमान खुद चुन सकें।”

“Society of Health and Environment Resources (SHER) का दिया एक पदक—बच्चे को यह यक़ीन दिलाता है कि वह भी कुछ कर सकता है

“Society of Health and Environment Resources (SHER) का दिया एक पदक—बच्चे को यह यक़ीन दिलाता है कि वह भी कुछ कर सकता है।”

बच्चों की मेहनत को सम्मान
Society of Health and Environment Resources (SHER) द्वारा आयोजित गतिविधियों में बच्चों को उनकी प्रतिभा और प्रयासों के लिए पदक प्रदान किए गए। यह पहल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक कदम है।

बच्चों की मेहनत को मिला सम्मान
Society of Health and Environment Resources (SHER) द्वारा आयोजित खेलकूद एवं बाल गतिविधियों के अंतर्गत बच्चों को उनकी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन के लिए सम्मान स्वरूप पदक प्रदान किए गए। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।
बच्चों के चेहरों पर दिखती खुशी यह दर्शाती है कि सही प्रोत्साहन से हर बच्चा आगे बढ़ सकता है। SHER निरंतर बच्चों के सर्वांगीण विकास और एक स्वस्थ, जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

बच्चों की मुस्कान, मेहनत का सम्मान — SHER का पदक वितरण कार्यक्रम
Society of Health and Environment Resources (SHER) द्वारा आयोजित बच्चों की खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों के अंतर्गत एक प्रेरणादायक पदक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को पहचान देना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को सम्मान स्वरूप पदक प्रदान किए गए। जब बच्चों के गले में पदक डाले गए, तो उनकी आंखों में खुशी और चेहरे पर आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
यह आयोजन केवल पदक देने तक सीमित नहीं था, बल्कि यह बच्चों के भीतर छिपी क्षमता को पहचानने और उन्हें यह विश्वास दिलाने का प्रयास था कि हर बच्चा खास है और उसकी मेहनत मायने रखती है।
SHER का मानना है कि आज यदि बच्चों को प्रोत्साहन और सही मार्गदर्शन दिया जाए, तो वही बच्चे कल एक स्वस्थ, सशक्त और जिम्मेदार समाज का निर्माण करेंगे। संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

सोसाइटी ऑफ़ हेल्थ एंड एनवायरमेंट रिसोर्सेज (SHER)द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए एक विशेष शैक्षणिक एवं मनोरंजक खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल खेल कराना नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, टीमवर्क, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सीखने की भावना को विकसित करना था।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेलों के माध्यम से उन्हें स्वास्थ्य, पर्यावरण और सकारात्मक जीवन मूल्यों से जोड़ा गया। बच्चों के चेहरे पर खुशी, उत्साह और जीत की चमक साफ दिखाई दे रही थी।
कार्यक्रम के समापन पर विजयी बच्चों को प्रमाण पत्र (Certificates) देकर सम्मानित किया गया। यह प्रमाण पत्र केवल एक कागज़ नहीं थे, बल्कि बच्चों के लिए प्रेरणा, पहचान और आगे बढ़ने का हौसला थे। प्रमाण पत्र पाकर बच्चों का आत्मविश्वास कई गुना बढ़ गया और उनके अभिभावकों के चेहरे पर गर्व साफ झलक रहा था।
सोसाइटी ऑफ़ हेल्थ एंड एनवायरमेंट रिसोर्सेज (SHER)का यह प्रयास समाज को यह संदेश देता है कि अगर बच्चों को सही मंच, सही मार्गदर्शन और थोड़ा सा प्रोत्साहन मिले, तो वे न केवल खुद आगे बढ़ते हैं बल्कि समाज को भी एक बेहतर दिशा देते हैं।
👉 हमारी संस्था लगातार बच्चों, युवाओं और समाज के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही है।
👉 यदि आप भी चाहते हैं कि समाज में सकारात्मक बदलाव आए, बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बने और पर्यावरण सुरक्षित रहे—
तो आइए, सोसाइटी ऑफ़ हेल्थ एंड एनवायरमेंट रिसोर्सेज (SHER) से जुड़िए और इस बदलाव का हिस्सा बनिए।
आपका छोटा सा सहयोग, किसी बच्चे की बड़ी मुस्कान बन सकता है। 🌱✨

आज संस्था के मजबूत और कर्मठ कार्यकर्ता श्री सुधीर मिश्रा जी द्वारा दिल्ली कैंट में निःशुल्क वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया संस्था का उद्देश्य है स्वस्थ जीवन स्वच्छ वातावरण

आज संस्था द्वारा बच्चों को कई खेल खिलाए गए जिसमें बच्चों ने काफी उत्साह दिखाया और बढ़-चढ़कर भाग लिया साथ ही आज विशेष सहयोग मिला विपिन गुप्ता जी का संस्था का उद्देश्य है हर बच्चा स्वस्थ हो साथ ही पर्यावरण हरा भरा हो

संस्था के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भारत विकास परिषद के पदाधिकारी ने संस्था के राष्ट्रीय सचिव आप सिंह जी को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया संस्था भी आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करती है कि इस सामाजिक कार्य में आप सब हमारे साथ सहयोग कर रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं

आज संस्था के पदाधिकारी द्वारा बच्चों को खेल खिलाई गए और उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी गई यह महोत्सव संस्था के महासचिव देवेंद्र दिवान जी राधा नेगी जी मीरा जी एवं अन्य सदस्यों के सहयोग एवं शांति प्राप्त हुआ संस्था का उद्देश्य और बच्चा स्वस्थ रहे

महिला प्रभारी द्वारा सम्मान पत्र वितरण किए गए

आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष जी द्वारा बच्चों को सम्मान पत्र वितरण किए गए

आज दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में संस्था और (HPCL) के द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया शिविर में एचपीसीएल के पदाधिकारी यशवंत गहलोत जी निखिलेश जी आकांक्षा जी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी का सहयोग एवं मार्गदर्शन से बहुत सारे लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया संस्था का उद्देश्य है कि लोग अपने स्वास्थ्य को समझें और इस तरह की निशुल्क स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठाएं

हमारे मित्रवत एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव जी के साथ कैंची धाम नीब करौली मंदिर में दर्शन के दौरान ली गई छायाप्रति

दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश श्रीवास्तव जी एवं महासचिव श्री देवेंद्र दीवान जी के दिशा निर्देश एवं संरक्षण के अनुसार आज वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया गया

शक्ति नगर दिल्ली के एक पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें संस्था के पदाधिकारी महिला एवं बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया जिसमें मौजूद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश श्रीवास्तव दिल्ली के महासचिव श्रीमान देवेंद्र दीवान जी तेलंगाना अध्यक्ष श्री सुब्बा राजू जी इंद्रपुरी जिला के प्रभारी श्री अरविंद जी श्रीमती राधा नेगी जी श्रीमती मीरा जी अंशिका जी एवं जैन साहब आदेश अभी के सहयोग और समर्थन से कार्यक्रम को सफ़ल बनाया गया

आज दिल्ली के एक सरकारी विद्यालय में निशुल्क वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिस में शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाया संस्था का उद्देश्य है सभी लोग कम से कम एक पेड़ स्वयं का नाम का जरूर लगाएं

श्री श्री श्याम गिरी जी महाराज के कर कमलों द्वारा मन्दिर प्रांगण में संस्था द्वारा वृक्षारोपण किया गया संस्था का उद्देश्य है सभी जगहों पर अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने के साथ उनका रख रखाव भी अच्छी से हो जिससे एक स्वास्थ्य समाज का निर्माण हो

आज बहुत से लोगों को चाय का प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया लक्ष्य है कि सर्दी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को एक गर्म पेय दिया जा सके और किसी भी तरीके से चाहे वह गर्म पेय हो या हो गर्म कपड़े जैसी भी हो लोगों की मदद की जा सके

आज आज दिल्ली के प्रांत अध्यक्ष श्रीमान राजेश श्रीवास्तव जी एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान में सहयोग किया गया जिसमें घरों में जाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य के बारे में और नागरिक कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया

आज दिल्ली के अध्यक्ष श्रीमान राजेश श्रीवास्तव जी द्वारा बुराड़ी जिला के आचार्य नवीन तारा जी को जिला अध्यक्ष चुना गया
आपको इस दायित्व के लिए अनंत शुभकामनाएं और संस्था के उद्देश्य को पूरा करने के लिए आप अपना पूर्ण समर्पण देंगे ऐसी कामनाओं के साथ अनंत शुभकामनाएं धन्यवाद

सोसाइटी ऑफ़ हेल्थ एंड एनवायरमेंट रिसोर्सेज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने परिवार स्वरूप संस्था के स्तंभों और सहयोगियों के साथ

सोसाइटी ऑफ़ हेल्थ एंड एनवायरमेंट रिसोर्सेस में सहयोग करने के लिए सभी स्तंभ स्वरूप गणमान्यों का हार्दिक अभिनंदन

बुलंदशहर जिले के पंड्रावल यूपी में आज निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया
कार्यक्रम समापन होने के बाद ग्राम वासियों द्वारा दिया गया उपहार

बुलंदशहर जिले के पंड्रावल यूपी में आज निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया

आज दिनांक 25/10/2025 को सोसाइटी ऑफ हैल्थ एण्ड एनवायरमेंट रिसोर्सेज के दिल्ली के अध्यक्ष श्रीमान राजेश श्रीवास्तव जी द्वारा डुमरा सीतामढ़ी, बिहार में एक 🐕 डॉगी की तबियत खराब होने के दौरान चिकित्सालय ले जाकर इलाज़ कराया गया

आज दीपावली के इस पावन अवसर पर दिल्ली प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी श्रीमान देवेंद्र दीवान जी के दिशा निर्देश और सहयोग द्वारा दिल्ली की बस्तियों में घर-घर जाकर मिट्टी के दिए और मोमबत्तियों
का नि:शुल्क वितरण

आज दीपावली के इस पावन अवसर पर दिल्ली प्रदेश की युवा और कर्मठ जिला संयोजक कुमकुम जी द्वारा दिल्ली की बस्तियों में घर-घर जाकर मिट्टी के दिए और मोमबत्तियों
का नि:शुल्क वितरण

आज दीपावली के इस पावन अवसर पर दिल्ली प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी श्रीमान देवेंद्र दीवान जी के दिशा निर्देश और सहयोग द्वारा दिल्ली की बस्तियों में घर-घर जाकर मिट्टी के दिए और मोमबत्तियों
का नि:शुल्क वितरण

ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जिसमें सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ और दवाइयाँ प्रदान की गईं।

संस्था द्वारा संचालित सिलाई-कढ़ाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण लेती महिलाएँ और बालिकाएँ।

रानी खेड़ा में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में बच्चों और युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

गरीब और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क किताबें, कॉपियाँ और यूनिफॉर्म वितरित किए गए।

संस्था द्वारा जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन और वस्त्र प्रदान करने का सामाजिक कार्य।

गाँव और शहर के लोगों के साथ सामुदायिक विकास पर आयोजित जागरूकता बैठक।