स्कूल में कैरियर काउंसलिंग एवं कंप्यूटर जागरूकता कार्यक्रम
08 May 2026
Society of Health and Environment Resources (SHER) द्वारा सर्वोदय बाल विद्यालय, कल्याणपुरी, दिल्ली में विद्यार्थियों हेतु कैरियर काउंसलिंग तथा कंप्यूटर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस सत्र में छात्रों को भविष्य के करियर विकल्प, व्यक्तित्व विकास तथा कंप्यूटर की आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. महावीर सिंह (इंचार्ज) तथा संदीप जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
बच्चों ने पूरे सत्र को ध्यानपूर्वक सुना, सक्रिय रूप से भाग लिया और महत्वपूर्ण बिंदुओं के नोट्स भी बनाए, जिससे उनका उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया।
SHER संस्था भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं समाजहित कार्यक्रम निरंतर जारी रखेगी।